आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में। सूर्य वृषभ राशि में। बुध और बृहस्पति मिथुन राशि में। मंगल, केतु सिंह राशि में। चंद्रमा मकर राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। 14 जून को मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन-
मेष- आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में जीत मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी चल रही है। शनिदेव को प्रणाम करना और नीली वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा।
वृष- भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान पहले से काफी बेहतर है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तुएं पास रखें।
मिथुन- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान बहुत अच्छी रहेगी और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क- स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेमी युगल मिलेंगे। नौकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। आप आनंदमय जीवन जिएंगे। नीली वस्तु का दान करें।
सिंह- शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यों में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। प्रेम और संतान अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या- भावुकता में कोई निर्णय न लें। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में झगड़े से बचें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। शनिदेव की आराधना करते रहें।
तुला- पारिवारिक कलह के संकेत हैं। भौतिक सुख और धन में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक- साहस रंग लाएगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। प्रियजन आपका साथ देंगे। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम और संतान अच्छी है और व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
धनु- जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसा न लगाएं। अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें। धन में वृद्धि होगी। परिवार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
मकर- सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। जीवन में जरूरत के अनुसार चीजें मिलेंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान बहुत अच्छी रहेगी। आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। समाज में आपकी सराहना होगी। जीवनसाथी के करीब आएंगे। काली जी की पूजा करते रहें।
कुंभ- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान अच्छी है और व्यापार अच्छा है। हरी चीजें पास रखें।
मीन- आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन आएगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।