Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने प्रचंड रूप अख्तियार कर लिया है। राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव ने लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने 14 जून 2025 तक प्रदेश के 9 जिलों में रेड अलर्ट और अन्य जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान कई जगहों पर 48°C तक पहुंच सकता है।
कल सिरसा रहा सबसे गरम
कल के मौसम की बात करें तो सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बुधवार के मुकाबले 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश में तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हिसार, रोहतक, नारनौल, सिरसा के 4 जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा।
13 जून को 9 जिलों में रेड अलर्ट
13 जून को प्रदेश के 9 जिलों जिनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी शामिल हैं, में हीट वेव का रेड अलर्ट था. वहीं, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, जिंद, पानीपत और सोनीपत में ऑरेंज अलर्ट और पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल और करनाल में येलो अलर्ट रहेगा।
आज कैसा रहेगा मौसम?
14 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम में बदलाव आएगा। 14 और 16 जून को धूल भरी हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। आज 9 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवारी में हीटवेव रेड अलर्ट और 13 जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, करनाल, पानीपत और सोनीपत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।