Coronavirus Updates: देश में कोविड-19 के 269 नए केस दर्ज, 7400 हुई संख्या
sabkuchgyan June 14, 2025 05:25 PM

Coronavirus Updates: देश में कोविड-19 के 269 नए केस दर्ज, 7400 हुई संख्या

Corona Updates, (News), नई दिल्ली: भारत में कोविड-19 के मामलों में गिरावट के एक दिन बाद आज फिर केस बढ़ गए। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आज 11:30 बजे तक के अपडेट के मुताबिक देशभर में 269 नए कोरोना केस सामने आने के बाद कोविड के कुल केसों की संख्या 7,400 तक पहुंच गई है।

बीते कल दर्ज की गई थी गिरावट

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार को देश में कोविड के मामलों की संख्या 7,154 थी। इसके बाद शुक्रवार को 23 मामले कम आए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बीते कल तक 7,131 रह गई थी। आज फिर देशभर में 269 नए मामले दर्ज किए गए जिसके बाद कोविड के मामलों की संख्या 7400 पहुंच गई।

केरल में 54 नए केस, कुल 2109

केरल कोरोना मामलों में सबसे ऊपर बना हुआ है। राज्य में आज फिर 54 केस सामने आई जिससे कुल संख्या 2109 हो गई। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में 42 कोविड केस सामने आए जिसके बाद यहां कोरोना के मामलों की संख्या 672 हो गई। गुजरात में बीते 24 घंटों में 79 मामले दर्ज किए गए जिसके बाद राज्य में कुछ केसों की संख्या 1437 हो गई।

यह भी पढ़ें: Covid-19: कोरोना में पहली बार गिरावट, कल की तुलना में 23 केस कम, 1 मौत

  • टैग

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.