राजस्थान के उदयपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सायरा थाना क्षेत्र के झालों का कलवाना गांव के धन सिंह राजपूत को मुंबई के एक अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। लेकिन अंतिम संस्कार के समय उसकी सांसें चलने लगीं। जिसके बाद धन सिंह को उदयपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज कोमा में है और उसका बीपी नहीं आ रहा है।
मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है। धन सिंह राजपूत (60) मुंबई के जावेरी बाजार में एक ज्वैलर्स की दुकान पर काम करते हैं। गुरुवार सुबह धन सिंह को हार्ट अटैक आया तो कर्मचारी उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुकान मालिक ने इसकी सूचना धन सिंह के परिजनों को दी। परिजन शव लेकर गांव आ गए। मौत की खबर सुनते ही गांव में गमगीन माहौल हो गया। इधर, गांव में अंतिम संस्कार की तैयारियां बताई जा रही थीं। दुकान मालिक परिवार के साथ धन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए आए थे।
इसलिए एंबुलेंस को गांव नहीं ले जाया गया और सेमराड़ में ही रोक दिया गया। जैसे ही दुकान मालिक की गाड़ी सेमराड़ पहुंची। दर्शन के लिए एंबुलेंस का दरवाजा खोला गया तो सभी हैरान रह गए। धन सिंह की सांसें चल रही थीं। यह देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए। उन्हें तुरंत उदयपुर के एमबी अस्पताल ले जाया गया। गांव में मातम का माहौल खुशी में बदल गया।