Coronavirus: देश में कोरोना से 10 लोगों की मौत, कल से 17 केस कम
sabkuchgyan June 15, 2025 03:25 PM

Coronavirus: देश में कोरोना से 10 लोगों की मौत, कल से 17 केस कम

Today Covid Updates, (News), नई दिल्ली: देश में कोविड-19 के मामलों में आज फिर कमी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार मामलों के मंत्रालय की वेबसाइट पर अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक आज देश में कोविड के मामलों की कुल संख्या 7,383 है। बीते कल यह आंकड़ा 7,400 था। इस तरह पिछले कल से आज सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में 17 कम मामले दर्ज किए गए। मौतों की संख्या इस साल जनवरी से अब तक 97 हो गई है।

केरल में भी मामले घटे, दिल्ली व एमपी में बढ़े

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 7,383 मामलों में चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, पुडुचेरी, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, गोवा और मिजोरम समेत कुछ राज्यों से ताजा आंकड़े शामिल नहीं हैं। दिल्ली और मध्य प्रदेश में मामलों में 10 की वृद्धि हुई, लेकिन केरल में 102 की कमी आई।

नए वैरिएंट से एक दिन में सबसे ज्यादा 10 मौतें

हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना के मामलों के कारण होने वाली मौतों में 10 की वृद्धि हुई और इस साल जनवरी से इस महामारी से होने वाली मौतों की कुल संख्या 97 हो गई है। 10 ताजा मौतों में दिल्ली में तीन, केरल में पांच और महाराष्ट्र में दो मौतें हुई हैं। नए वैरिएंट से एक दिन में ये (10 मौतें) सबसे ज्यादा मौतें हैं।

यह भी पढ़ें: Coronavirus Updates: देश में कोविड-19 के 269 नए केस दर्ज, 7400 हुई संख्या

  • टैग

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.