हरियाणा में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। 19 जून के बाद मानसूनी हवाएं सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे प्री-मानसून बारिश देखने को मिलेगी। 28 जून को मानसून हरियाणा में दस्तक देगा और 3 जुलाई तक यह पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के प्रमुख, डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते 19 जून तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
19 जून से प्री-मानसून हवाओं के आगमन से मौसम में बदलाव की संभावना है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी।
17 जून को बारिश की स्थिति: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद में बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, कैथल, कुरुक्षेत्र और चरखी दादरी में 25% बारिश की संभावना है। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में 25 से 50% बारिश के आसार हैं।
18 जून को बारिश की स्थिति: सिरसा और फतेहाबाद में बारिश की संभावना कम है। हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और चरखी दादरी में 25% बारिश की संभावना है। अन्य क्षेत्रों में 25 से 50% बारिश के आसार हैं।
19 जून को बारिश की स्थिति: अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 75 से 100% बारिश की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, मेवात, गुरुग्राम में 25% बारिश की संभावना है।