गर्मी के मौसम में कुछ विशेष फल होते हैं जो वजन कम करने में मददगार साबित होते हैं। इन फलों में कैलोरी की मात्रा कम होती है और इनमें पानी की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखती है। गर्मियों में आने वाले ये फल फाइबर से भरपूर होते हैं, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं और मेटाबोलिज्म को बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे फलों के बारे में।
1. तरबूज: इसमें विटामिन ए, बी, सी और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे भूख कम लगती है। इसके फाइबर और विटामिन वजन को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।
2. संतरा: संतरे में फाइबर और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। इसकी कैलोरी कम होती है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
3. अंगूर: अंगूर में विटामिन सी, आयरन, ग्लूकोज और सिट्रिक एसिड होता है। नियमित रूप से अंगूर खाने से वजन तेजी से घटता है और यह शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करता है।
4. खरबूजा: खरबूजे में 95 प्रतिशत पानी होता है और इसमें विटामिन्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। इसकी कैलोरी कम होती है, इसलिए इसे डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है।
5. स्ट्रॉबेरी: स्ट्रॉबेरी में न्यूट्रीशियन की भरपूर मात्रा होती है, साथ ही यह लो कैलोरी और फाइबर से भरपूर होती है, जो वजन कम करने में मदद करती है।