ICC Test Ranking: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के बाद आईसीसी ने नई टेस्ट रैंकिंग जारी की है। इस मुकाबले के परिणामस्वरूप दक्षिण अफ्रीका के कुछ खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण लाभ मिला है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाजों को नुकसान उठाना पड़ा है। भारतीय उपकप्तान ऋषभ पंत को भी इस रैंकिंग में फायदा हुआ है। इन परिवर्तनों के चलते टॉप 10 की रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम भी टॉप 10 के करीब पहुंच गए हैं।
फाइनल के बाद इंग्लैंड के जो रूट अभी भी पहले स्थान पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 5वें स्थान पर हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा छठे स्थान पर हैं। भारत के यशस्वी जायसवाल ने चौथा स्थान बनाए रखा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक स्थान के लाभ के साथ अब 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के सउद शकील 9वें और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 10वें स्थान पर हैं। एडेन मार्करम 7 स्थान के लाभ के साथ 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ट्रेविस हेड 4 स्थान नीचे गिरकर 12वें स्थान पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा 6 स्थान के नुकसान के साथ 15वें स्थान पर हैं।
बुमराह अभी भी नंबर 1 पर बरकरार
गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर बने हुए हैं। कगिसो रबाडा दूसरे और पैट कमिंस तीसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के नोमान अली 2 स्थान के लाभ के साथ अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। जोश हेजलवुड और नाथन लॉयन को 1-1 स्थान का नुकसान हुआ है। मिचेल स्टार्क ने 1 स्थान के लाभ के साथ टॉप 10 में एंट्री की है। ऑलराउंडर की रैंकिंग में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, रवींद्र जडेजा पहले स्थान पर हैं। मिचेल स्टार्क ने यहां भी 3 स्थान के लाभ के साथ टॉप 10 में जगह बनाई है।