पेट्रोल डीजल मूल्य: दुनियाभर में ईरान और इज़रायल के बीच युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें तेज़ी से बढ़ रही हैं, लेकिन भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर बिक रहा है.
GlobalPetrolPrices.com के अनुसार, दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल लीबिया में ₹2.39 प्रति लीटर है. 9 जून को यह ₹2.35 था.
दुनिया में सबसे सस्ते पेट्रोल वाले टॉप 10 देशों की सूची में शामिल हैं:
भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर (अंडमान और निकोबार) में मिलता है:
भारत में सबसे सस्ता डीजल भी पोर्ट ब्लेयर में ही मिलता है:
वैश्विक संकटों के बावजूद भारत सरकार ने तेल की कीमतों में स्थिरता बनाए रखी है. इसका कारण है कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल कीमतों को सीधे देश के रिटेल दामों से जोड़ने के बजाय उसे कंट्रोल करने की रणनीति अपनाती है.
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ईरान-इज़रायल टकराव गहराता है तो कच्चा तेल $90 से ऊपर जा सकता है, जिससे भारत में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है.