Tongue color and health: गुलाबी, लाल या सफ़ेद...क्या संकेत देता है जीभ का रंग? ऐसे पता लगाएँ कि आप बीमार हैं या नहीं!
Varsha Saini June 19, 2025 03:45 PM

pc: Curaprox

जब हमें कोई परेशानी होती है या तबियत ठीक नहीं रहती है तो शरीर कोई न कोई संकेत जरूर देता है। फिर चाहे वो हाथ हो, पैर हो या फिर जीभ। बहुत कम लोग जानते हैं कि हम जीभ के जरिए भी बीमारी के संकेत समझ लेते हैं। ऐसे समय में जीभ का रंग आपको आपकी सेहत के बारे में जानकारी देता है। विशेषज्ञों के अनुसार जीभ का रंग और बनावट आपकी सेहत के बारे में बहुत कुछ जानकारी देते हैं। अक्सर हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि जीभ के रंग में बदलाव शरीर में चल रही किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। 

अगर आप भी सुबह उठते ही अपनी जीभ को शीशे में नहीं देखते हैं तो अभी से इसे आदत बना लें। शरीर में कोई संक्रमण, विटामिन की कमी, हार्मोनल बदलाव या कोई अन्य गंभीर बीमारी होने पर जीभ का रंग बदलने लगता है। आज इस लेख के जरिए जानते हैं कि जीभ के अलग-अलग रंग किन बीमारियों का संकेत देते हैं। 

गुलाबी जीभ 
अगर आपकी जीभ सामान्य गुलाबी रंग से बहुत हल्की गुलाबी या लगभग सफेद दिखती है तो एनीमिया या डिहाइड्रेशन का खतरा हो सकता है। इसके अलावा, विटामिन बी12 और फोलिक एसिड की कमी से जीभ लाल और चिकनी दिखाई दे सकती है।

लाल जीभ
अगर आपकी जीभ लाल और चमकदार है, तो आपके शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है। इससे जीभ में सूजन भी आ सकती है। इससे दर्द भी हो सकता है।

पीली जीभ
पीली जीभ कई चीजों का लक्षण हो सकती है। अक्सर, यह खराब मौखिक स्वच्छता के कारण होता है, जो जीभ पर मृत कोशिकाओं, बैक्टीरिया और खाद्य कणों का जमाव है। इसके अलावा, धूम्रपान या कुछ खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों (जैसे कॉफी, काली चाय) का अत्यधिक सेवन भी अस्थायी रूप से जीभ को पीला दिखा सकता है।

सफ़ेद जीभ
अगर आपकी जीभ सफ़ेद हो रही है, तो यह फंगल संक्रमण का संकेत हो सकता है। यह भी संभव है कि यह लक्षण निर्जलीकरण या पाचन तंत्र में गड़बड़ी के कारण दिखाई दे।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.