पिछले कुछ दिनों से ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। इसके साथ ही अगले कुछ दिन वर्षा का क्रम जारी रहने का अनुमान है। आगामी रविवार तक मानसून के उत्तराखंड में दस्तक देने की उम्मीद है। वहीं, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा की भी चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज नैनीताल और बागेश्वर में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जबकि, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा आदि जिलों में आंशिक बादल छाये रहने और हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। चारधाम व यात्रा मार्ग पर भी गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।
शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
देहरादून | 34.5 | 24.6 |
ऊधमसिंह नगर | 33.5 | 25.6 |
मुक्तेश्वर | 21.5 | 15.5 |
नई टिहरी | 26.7 | 16.7 |