राजस्थान में मार्बल पट्टियां उतारते समय हुआ बड़ा हादसा, नीचे दबने से हुई एक मजदूर की दर्दनाक मौत
aapkarajasthan June 20, 2025 06:42 PM

करौली के लोंगरा थाना क्षेत्र के आरामपुरा गांव में मार्बल की स्लैब से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब भवन निर्माण के लिए मंगवाए गए मार्बल स्लैब ट्रक से उतारे जा रहे थे। आरामपुरा गांव निवासी प्रभु जाटव ने नागौर से मार्बल मंगवाया था। 

गूलर घाटा क्षेत्र के कन्हैया माली अपने बेटे राधे व अशोक सहित 8-10 मजदूरों के साथ मार्बल उतार रहे थे। इसी दौरान ट्रक में रखे मार्बल के स्लैब अचानक खिसक कर कन्हैया माली के ऊपर गिर गए। साथी मजदूरों ने तुरंत मार्बल हटाकर कन्हैया को बाहर निकाला। उसे लोंगरा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

शव को करौली अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। लोंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.