हिसार की लैरिशा ने जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया 59 रैंक किया हासिल
Udaipur Kiran Hindi June 21, 2025 02:42 AM

हिसार, 20 जून (Udaipur Kiran) । हरियाणा की धरती से एक और नक्षत्र उभरकर आया है। लैरिशा

गोयल नाम की इस प्रतिभाशाली बेटी ने जेईई एडवांस्ड 2025 में ऑल इंडिया रैंक 59 हासिल

कर, न केवल अपने परिवार और शहर का, बल्कि पूरे प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। विशेष

बात यह है कि लैरिशा आईआईटी दिल्ली जोन और पूरे हरियाणा में लड़कियों में प्रथम स्थान

पर रही है।

हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने शुक्रवार काे लैरिशा को विशेष रूप से सम्मानित किया।

विधायक ने कहा कि लैरिशा ने बेटियों की ताकत को एक बार फिर सिद्ध कर दिखाया है। यह

उपलब्धि सिर्फ़ उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा की है। वह आने वाली पीढ़ी

की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी। हम सभी को उन पर गर्व है।

लैरिशा ने इससे पहले यूरोपीयन गर्ल्स मैथमेटिकल ओलंपियाड 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जो जॉर्जिया में आयोजित हुआ। वहां उन्होंने

कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को गौरवान्वित किया। लैरिशा के पिता प्रवीन

गोयल आईटी विभाग में कार्यरत हैं, वहीं उनकी माता सरिता गोयल हिसार में शिक्षिका हैं।

यह परिवार वर्तमान में शहर के अर्बन एस्टेट में निवास करता है।

लैरिशा का सपना है कि वह आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में

बी.टेक करे और साथ ही गणितीय अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में भी अग्रसर रहे। अपने

दादा-दादी, माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद से वह अपने सपनों को पंख दे रही है।

यह सफलता न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि यह दिखाती है कि यदि प्रतिभा को सही

दिशा, अवसर और समर्थन मिले, तो कोई भी ऊंचाई पाना असंभव नहीं।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.