छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 1 महिला नक्सली को मार गिराया
Webdunia Hindi June 21, 2025 04:42 AM

Female Naxalite: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों (Security Forces) ने मुठभेड़ में 1 महिला नक्सली (1 female Naxalite) को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमाटोला और कलपर गांव के मध्य जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 1 महिला नक्सली को मार गिराया है। ALSO READ: बीजापुर में मुठभेड़ में 2 महिलाओं समेत 5 नक्सली मारे गए, 40 लाख का इनामी सुधाकर भी ढेर

एलेसेला ने बताया कि छोटेबेठिया क्षेत्र के अंतर्गत कोटरी नदी के किनारे आमाटोला और कलपर गांव के मध्य जंगल में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।ALSO READ: बड़ी खबर: सुकमा जिले में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, केरलापेंदा गांव हुआ माओवाद मुक्त

उन्होंने बताया कि आज सुबह जब सुरक्षाबल के जवान आमाटोला-कलपर गांव के मध्य जंगल में थे तब उनके और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 1 महिला नक्सली को मार गिराया है। घटनास्थल से उसका शव और हथियार बरामद किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में दोनों ओर से गोलीबारी जारी है तथा सुरक्षाबल के जवान तलाशी अभियान चला रहे हैं।(भाषा)

Edited by: Ravindra Gupta

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.