Pakistan: पड़ोसी मुल्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया
sabkuchgyan June 21, 2025 05:25 PM

Pakistan: पड़ोसी मुल्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया

Pakistan Nominates Trump For Nobel Peace Prize, (News), इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आज पोस्ट कर यह घोषणा की। पोस्ट में कहा गया कि ट्रंप ने हाल ही में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान निर्णायक कूटनीतिक हस्तक्षेप किया है और इसके लिए उन्हें 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए औपचारिक रूप से अनुशंसित किया जाता है।

भारत-पाक के बीच पहलगाम हमले के बाद बड़ा था तनाव

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर (Asim Munir) की मेजबानी के तीन दिन बाद ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने का ऐलान किया गया है। यह एक दुर्लभ बैठक थी जो भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले सैन्य तनाव के बाद हुई थी। बता दें कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष कई दिनों तक सीमा पार से गोलाबारी के बाद समाप्त हुआ है। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था।

मुनीर ने पहले ट्रंप के नोबेल नामांकन की वकालत की थी

रिपोर्ट्स के अनुसार, पाक सेना प्रमुख मुनीर व्हाइट हाउस में दोपहर के भोजन के लिए डोनाल्ड ट्रंप के साथ शामिल हुए। फ़िलहाल उनकी बातचीत के विवरण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। फील्ड मार्शल की उपाधि रखने वाले मुनीर ने पहले ट्रंप के नोबेल नामांकन की वकालत की थी। उन्हें दोनों देशों के बीच संभावित परमाणु टकराव को टालने का श्रेय दिया था व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अन्ना केली ने बैठक से पहले पुष्टि की कि भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध रोकने के लिए राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने के आह्वान के बाद ट्रंप मुनीर की मेज़बानी करेंगे।

ये भी पढ़ें: Pakistani PM: भारत से वार्ता शुरू करवाने के लिए शहबाज ने ट्रंप से की मदद की अपील

  • टैग

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.