गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं, जैसे घमोरियां, ऑयली स्किन, कील-मुहांसे, पसीने की बदबू, डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, लू लगना, और नाक से रक्त आना। इनसे बचने के लिए लोग कई उपाय करते हैं, लेकिन अक्सर सफल नहीं होते। आज हम आपको कुछ प्रभावी उपाय बताएंगे, जिनसे गर्मी में होने वाली समस्याओं से जल्दी राहत मिल सकती है।
1. गर्मियों में शरीर का तापमान बढ़ता है, जिससे पसीना निकलता है। पसीने में नमक की अधिकता होती है, जो त्वचा पर चिपककर घमोरियां पैदा कर सकता है। इससे बचने के लिए गर्म तासीर वाली चीजें जैसे चाय, कॉफी, अंडा, मांस, और मछली का सेवन कम करें।
घमोरियों के इलाज के लिए नीम की पत्तियों को उबालकर ठंडा पानी से स्नान करें। बर्फ से घमोरियों पर सिंकाई करना भी फायदेमंद होता है।
2. गर्मी में चेहरे की त्वचा से अतिरिक्त ऑयल निकलता है, जिससे कील-मुहांसे हो सकते हैं। एक नींबू का रस और एक चम्मच एलोवेरा का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से ऑयली स्किन और कील-मुहांसे से राहत मिलेगी।
3. पसीने की बदबू से बचने के लिए नीम की पत्तियों को उबालकर स्नान करें। नींबू का रस पानी में मिलाकर पूरे शरीर पर लगाने से भी मदद मिलेगी।
4. डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खीरा, तरबूज, ककड़ी, और आम जैसे रसीले फलों का सेवन करें। ठंडी छाछ, शर्बत, और नींबू पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।
5. गर्मी के कारण सिरदर्द होने पर तुलसी या पुदीने की पत्तियों का रस पानी में मिलाकर सिर पर लगाएं। इससे सिरदर्द में राहत मिलेगी।
6. लू लगने या नाक से रक्त आने की समस्या से बचने के लिए प्याज का सेवन करें। प्याज शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है।
7. गर्मी में जिमचलना या उल्टी होने की समस्या से बचने के लिए ठंडे पानी में पुदीने का रस मिलाकर पीना चाहिए। इससे तुरंत राहत मिलेगी।