पुरानी बीवी लाए, नई ले जाए, ये विज्ञापन सोशल मीडिया में मचा रहा है धूम, ऑफर में होम सर्विस सुविधा भी
Webdunia Hindi June 22, 2025 01:42 AM


दुनिया में इन दिनों क्या क्या हो रहा है। एक ऐसा विज्ञापन सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसकी क्रिएटिविटी को देखकर हर कोई हैरान है। पहले जानते हैं क्या है विज्ञापन में। इसमें लिखा है—2025 का धमाका। पुरानी बीवी लाए और नई ले जाए। और होम सर्विस भी। यह पोस्टर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। इस पोस्टर में ऐसा ऑफर दिया गया है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।

क्या है विज्ञापन के पोस्टर में : दरअसल, ये पोस्टर एक ब्यूटी पार्लर के विज्ञापन का है। जिसने 2025 धमाका नाम से एक पोस्टर छपवाया। जहां पोस्ट में यह दावा किया गया है कि अपनी पुरानी बीवी लाए और नई ले जाए। विज्ञापन का यह टैगलाइन पुरानी बीवी लाओ, नई ले जाओ! सुनकर ऐसा लग रहा है जैसे कोई जादू की छड़ी घुमाई और आपकी बीवी पूरी तरह से बदल गई। ये लाइन असल में ब्यूटी पार्लर की पंचलाइन है। जो पुरानी लुक वाली बीवी को नई नवेली दुल्हन जैसा बना दे और मेकओवर के बाद उसे पहचानना तक मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन के इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर vande_bharat_sach_ki_duniya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 17 लाख से ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। आप देख सकते हैं कि पोस्टर में सबसे ऊपर लिखा है— 2025 धमाका! फिर नीचे अकारम बीवी मेंटिनेंस सर्विस लिखा है। जिसे पढ़कर ऐसा लग रहा जैसे कोई पुरानी गाड़ी की सर्विसिंग का ऑफर हो। इसमें लिखा है— पुरानी बीवी लाओ, नई ले जाओ! नीचे बोनस ऑफर भी है और इसमें लिखा है कि होम सर्विस उपलब्ध! बस, इतना पढ़ते ही दिमाग में सवालों का रेला शुरू हो जाएगा। आप इस सोच में डूब जाएंगे कि आखिर ये चल क्या रहा है। बीवी को कैसे बदला जा सकता है और भला ये एक्सचेंज ऑफर चल कैसे रहा है।

किस चीज का है यह विज्ञापन : दरअसल, यह कोई बीवी-एक्सचेंज प्रोग्राम नहीं, बल्कि एक ब्यूटी पार्लर का विज्ञापन है। मतलब, आप अपनी पत्नी को जैसे-तैसे वहां ब्यूटी पार्लर ले जाओ, इसके बाद तो वे उनके लुक को ऐसा चमकाएंगे कि उसे पहचानना तक मुश्किल हो जाएगा और वे किसी नई-नवेली दुल्हन सी लगने लगेगी। लेकिन इस टैगलाइन ने जो गलतफहमी पैदा की, उसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। अब बात करें इस विज्ञापन की, तो ये साफ है कि ब्यूटी पार्लर वालों ने जानबूझकर ऐसी टैगलाइन चुनी, जो लोगों का ध्यान खींचे। और देखिए, वो कामयाब भी हो गए। 17 लाख व्यूज और कमेंट्स की बाढ़ इसका सबूत है।
Edited By: Navin Rangiyal
© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.