Today Covid Updaets, (News), नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आज फिर गिरावट आई है। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं है, इसलिए सतर्कता बरतना जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आज सुबह 11 बजे तक भारत में कोविड-19 के कुल 4,754 एक्टिव मामले थे।
यह भी पढ़ें: Copronavirus Update: कोरोना के 368 केस कम हुए, कुल 5608, 4 लोगों की मौत
जनवरी से कोरोना के 20,283 मरीज स्वस्थ हुए
स्वास्थ्य विभाग के मुाबिक बीते 24 घंटों में कोविड के 258 मरीज स्वस्थ हुए, जबकि इस दौरान 2 मरीजों की मौत दर्ज की गई। सूत्रों के अनुसार इस वर्ष एक जनवरी से अब तक कोरोना के 20,283 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस बीच आज राजस्थान में कोरोना के कारण एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
केरल में सबसे ज्यादा 943 मामले
केरल में अब भी कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य में कोविड केसों की संख्या देश में अन्य राज्यों से सबसे ज्यादा 943 है। दो मौंतों में एक केरल में हुई है। वहीं कोरोना के कारण दूसरे व्यक्ति की मौत दिल्ली में हुई है। पश्चिम बंगाल में अब भी कोविड के 747 केस हैं। इसके बाद गुजरात में यह संख्या 649 और दिल्ली में 512 है। उसके बाद महाराष्ट्र में 324 और राजस्थान में 243 केस हैं।
यह भी पढ़ें: Covid-19 Update: देश में कोविड-19 के मामले घटकर 5608 रहे, दो लोगों की मौत