Iran-Israel War: आपरेशन सिंधु के तहत सुरक्षित भारत पहंचे 1117 नागरिक
sabkuchgyan June 22, 2025 07:26 PM

Iran-Israel War: आपरेशन सिंधु के तहत सुरक्षित भारत पहंचे 1117 नागरिक

India Government Operation Sindhu, (News), नई दिल्ली: इजरायल-ईरान संघर्ष के बाद भारत सरकार के आॅपरेशन सिंधु के तहत अब तक 1,117 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। शनिवार रात को पूर्वी ईरानी शहर मशहद से 290 नागरिकों को लेकर एक और विमान दिल्ली पहुंचा। स्वदेश सुरक्षित पहुंचकर लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। शनिवार शाम लगभग साढ़े चार बजे भी 310 भारतीयों को लेकर ईरान से एक विमान दिल्ली पहुंचा था। India Government Operation Sindhu

ईरान ने एयरस्पेस खोला, 1000 भारतीयों को निकाला

बता दें कि ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंध को हटाकर भारत के लगभग 1000 नागरिकों को निकालने की अनुमति दी थी। इनमें से अधिकतर छात्र हैं। आॅपरेशन सिंधु के तहत सबसे पहले इन लोगों को ईरान की राजधानी तेहरान से मशहद लाया गया था और उसके बाद तीन चार्टर फ्लाइट्स से भारत लाया गया। नई दिल्ली पहुंचने पर कई लोग भावुक हो गए। कई की आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने जमीन पर माथा टेका।

ईरानी एयरलाइन माहान ने चलाई फ्लाइट्स

ईरानी एयरलाइन माहान ने ये फ्लाइट्स संचालित कीं और भारत सरकार ने आपरेशन सिंधु के तहत इनकी व्यवस्था की। ईरानी दूतावास में मिशन के उप प्रमुख मोहम्मद जवाद हुसैनी ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में और उड़ानें संचालित की जा सकती हैं।

शुक्रवार को रात 2 जत्थों में 407 भारतीय स्वदेश लौटे

इसी सप्ताह शुक्रवार को रात को 2 जत्थों में 407 भारतीय नागरिक ईरान से स्वदेश लौटे थे। इनमें से 20 जून की रात को करीब साढ़े दस बजे की फ्लाइट में 290 लोगों की वापसी हुई थी, जिनमें 190 कश्मीरी छात्र थे। 190 कश्मीरी छात्रों के अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा हरियाणा, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक से भी इस विमान में लोग थे। इसके बाद शुक्रवार देर रात तीन बजे की उड़ान में 117 लोग भारत पहुंचे। इससे पहले 19 जून को दोहा और आर्मेनिया के रास्ते 110 छात्र भारत पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें : Donald Trump: युद्ध खत्म करे ईरान, शांति नहीं हुई तो और सैन्य हमले किए जाएंगे

  • टैग

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.