बैंक अवकाश: अगर आप जुलाई 2025 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है. इस बार पूरे महीने में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे.
इनमें साप्ताहिक अवकाश (रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार) के अलावा क्षेत्रीय त्योहारों और धार्मिक अवसरों पर मिलने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं. चूंकि बैंकिंग सेवाओं में कुछ कार्य केवल शाखा जाकर ही पूरे किए जा सकते हैं, इसलिए छुट्टियों की यह लिस्ट देखकर अपनी योजना बनाना समझदारी होगी.
RBI के अनुसार, जुलाई 2025 में निम्नलिखित तारीखों को अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे:
तारीख | दिन | कारण | स्थान |
---|---|---|---|
3 जुलाई | बुधवार | खर्ची पूजा | अगरतला |
5 जुलाई | शुक्रवार | गुरु हरगोबिंद जयंती | जम्मू, श्रीनगर |
6 जुलाई | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
12 जुलाई | शनिवार | दूसरा शनिवार | पूरे भारत में |
13 जुलाई | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
14 जुलाई | सोमवार | बेह डेन्खलाम | मेघालय |
16 जुलाई | बुधवार | हरेला पर्व | उत्तराखंड |
17 जुलाई | गुरुवार | यू तिरोट सिंह डेथ एनिवर्सरी | शिलांग |
19 जुलाई | शनिवार | केर पूजा | अगरतला |
20 जुलाई | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
26 जुलाई | शनिवार | चौथा शनिवार | पूरे भारत में |
27 जुलाई | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
28 जुलाई | सोमवार | Drukpa tshe-ji | गंगटोक |
नहीं, बैंक हॉलिडे की सूची राज्य-विशेष होती है. भारत में विभिन्न पर्व-त्योहार, सांस्कृतिक अवसर और ऐतिहासिक तिथियां राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होती हैं. इसी कारण RBI क्षेत्रीय बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के अनुसार घोषित करता है.
इसलिए अगर आप किसी दूसरे राज्य में बैंक से संबंधित काम करने जा रहे हैं, तो वहां की स्थानीय छुट्टियों की जानकारी पहले से जरूर लें.
बैंक बंद रहने का मतलब यह नहीं है कि आपकी सभी बैंकिंग सेवाएं ठप हो जाएंगी.
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह 24×7 उपलब्ध रहेंगी, जैसे:
फंड ट्रांसफर,
रिचार्ज,
और ई-स्टेटमेंट डाउनलोड करना संभव होगा.
NEFT/RTGS लेनदेन,
ऑनलाइन FD/RD सेवाएं चालू रहेंगी.
QR कोड स्कैन कर लेनदेन
और मर्चेंट ट्रांजेक्शन कर सकेंगे.
कुछ ऐसे बैंकिंग कार्य हैं जिन्हें ऑनलाइन नहीं किया जा सकता, जिनके लिए आपको बैंक शाखा में जाना जरूरी होगा:
छुट्टियों के दौरान किसी जरूरी बैंकिंग कार्य में रुकावट ना आए, इसके लिए आप ये उपाय अपनाएं: