आप जानते हैं कि कई भक्त सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए व्रत और पूजा करते हैं। भगवान शिव अपने भक्तों के दुखों का निवारण करते हैं। इस दिन कुछ विशेष नियमों का पालन करने से व्यक्ति की सेहत भी ठीक रहती है।
इस मौसम में बैक्टीरिया से प्रभावित भोजन खाने से फूड पॉइज़निंग, डायरिया, उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, यह आपकी इम्युनिटी को भी कमजोर कर सकता है। आइए जानते हैं कि सावन के सोमवार को किन चीजों से बचना चाहिए।
सावन के महीने में बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे अशुद्ध माना जाता है और बारिश के मौसम में इसमें कीड़े लगने की संभावना अधिक होती है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं.
हरी पत्तेदार सब्जियां सावन में खाने से वात बढ़ता है। गर्मी और नमी के कारण ये जल्दी खराब हो जाती हैं और इनमें बैक्टीरिया और कीड़े भी हो सकते हैं। इसलिए, इस महीने इनका सेवन नहीं करना चाहिए.
मानसून में मशरुम पर कीड़े और बैक्टीरिया जल्दी लग जाते हैं। ये पेट से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं, इसलिए सावन में मशरुम का सेवन नहीं करना चाहिए.
मानसून में पानी जल्दी गंदा हो जाता है, इसलिए मछली और झींगा जैसे दरियाई खाने से बचना चाहिए। इन्हें अच्छे से धोने और पकाने के बाद भी संक्रमण का खतरा बना रहता है.
मानसून में खट्टी चीजें जैसे अचार, चटनी और ईमली का सेवन नहीं करना चाहिए। ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं और गले में खराश या बुखार का कारण बन सकती हैं.