बैंक हॉलिडे अलर्ट – अगर आप जुलाई 2025 में बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो थोड़ी सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। क्योंकि इस बार जुलाई में छुट्टियों की भरमार होने वाली है। जी हां, आरबीआई की ताज़ा छुट्टी लिस्ट के मुताबिक इस महीने कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार तो शामिल हैं ही, साथ ही कई राज्यों में लोकल त्योहारों की वजह से भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
अब ऐसे में अगर आपको बैंक जाकर कोई कागज़ जमा करना है, चेक क्लियर कराना है, या फिर कैश ट्रांजैक्शन करना है – तो जल्दी से तारीखें नोट कर लो, ताकि छुट्टियों की वजह से आपका कोई जरूरी काम अटक न जाए।
जैसा कि आपको पता ही होगा, देशभर में बैंक हर रविवार को और हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। जुलाई 2025 में ये दिन पड़ते हैं:
यानि सिर्फ रविवार और शनिवार को ही 6 छुट्टियां तो पक्की हो गईं।
हर राज्य में कुछ खास त्यौहार होते हैं जिनकी वजह से बैंक बंद रहते हैं। जुलाई में भी कुछ खास मौके हैं जब राज्यों में लोकल छुट्टियां होंगी। आइए एक नजर डालते हैं:
मतलब कुल मिलाकर जुलाई का महीना बैंक कामकाज के लिहाज से काफी धीमा रहने वाला है।
अब बात करते हैं अच्छी खबर की। भले ही बैंक ब्रांच बंद हों, लेकिन डिजिटल सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी। मतलब आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम, UPI जैसे माध्यम से पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं, बिल भर सकते हैं या बैलेंस चेक कर सकते हैं।
तो अगर काम ऑनलाइन हो सकता है, तो छुट्टियों की चिंता ही नहीं।
जुलाई की छुट्टियों की लिस्ट देखकर इतना तो तय है कि अगर कोई ऐसा काम है जो सिर्फ बैंक ब्रांच में जाकर ही हो सकता है – जैसे कि चेक जमा करना, लोन डॉक्यूमेंट देना, फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करना या फिर बड़ा कैश ट्रांजैक्शन – तो बिना देर किए जल्द निपटा लें।
अगर लास्ट मिनट पर गए और बैंक बंद मिला तो काम अधूरा रह जाएगा और परेशानी भी हो सकती है।
तारीख | अवकाश का कारण |
---|---|
3 जुलाई | खर्ची पूजा – अगरतला |
5 जुलाई | गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन |
6 जुलाई | रविवार |
12 जुलाई | दूसरा शनिवार |
13 जुलाई | रविवार |
14 जुलाई | बेह डेन्खलाम – मेघालय |
16 जुलाई | हरेला पर्व – उत्तराखंड |
17 जुलाई | यू तिरोत सिंह पुण्यतिथि – शिलांग |
19 जुलाई | केर पूजा – अगरतला |
20 जुलाई | रविवार |
26 जुलाई | चौथा शनिवार |
27 जुलाई | रविवार |
28 जुलाई | द्रुक्पा त्शे-जी – गंगटोक |
जुलाई में बैंक से जुड़े किसी भी काम को लेकर लापरवाही न करें। छुट्टियां ज्यादा हैं, और अगर आपने पहले से योजना नहीं बनाई तो जरूरी काम अटक सकता है। अगर ब्रांच में जाना जरूरी है तो जल्दी जाएं और अगर काम ऑनलाइन हो सकता है, तो डिजिटल सेवाओं का फायदा उठाएं।
याद रखिए – थोड़ी सी तैयारी से आपका टाइम और मेहनत दोनों बच सकते हैं।