अमरनाथ गुफा के कबूतरों को देखना क्यों माना जाता है शुभ? जानिए इन पवित्र पक्षियों से जुड़ी पौराणिक कथा
Samachar Nama Hindi June 26, 2025 05:42 AM

अमरनाथ यात्रा का विशेष महत्व है. यह एक पवित्र तीर्थस्थल है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस यात्रा को करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और आध्यात्मिक लाभ मिलता है। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। यह यात्रा  अधिक कठिन मानी जाती है, लेकिन फिर भी महादेव के भक्तों में विशेष उत्साह देखा जाता है। क्या आप इस यात्रा से जुड़े रहस्यों के बारे में जानते हैं, अगर नहीं जानते तो आइए इस लेख में हम आपको अमरनाथ यात्रा के महत्व और रहस्यों के बारे में बताते हैं।

कबूतरों के जोड़े के दर्शन का है महत्व

अमरनाथ धाम के रहस्यों में से एक रहस्य यह भी है कि इस धाम में कबूतरों का एक जोड़ा भी पाया जाता है, जिसके दर्शन से भक्तों को आशीर्वाद मिलता है। कहा जाता है कि भगवान शिव ने इस जोड़े को अमर होने का आशीर्वाद दिया है। यहां तीर्थ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु इनके दर्शन किए बिना अपनी यात्रा पूरी नहीं करते, इनका महत्व बहुत अधिक है।

जानिए क्या है इस रहस्य की पौराणिक कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार महादेव ने अमरनाथ की गुफा में माता पार्वती को मोक्ष का मार्ग दिखाया था। इस दौरान भगवान और माता पार्वती के बीच किसी विषय पर चर्चा हुई। कथा के अनुसार प्राचीन समय में माता पार्वती ने भगवान शिव से मोक्ष का मार्ग जानने की इच्छा जताई। इसके बाद भगवान शिव ने माता पार्वती को अमृतज्ञान सुनाया। जहां कबूतरों का एक जोड़ा भी यह ज्ञान सुन रहा था, कथा सुनने के बाद कबूतरों का जोड़ा अमर हो गया और आज भी कबूतरों का जोड़ा गुफा में मौजूद है। कहा जाता है कि धार्मिक मान्यता के अनुसार कबूतरों के इस जोड़े को देखना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति की सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.