26 जून गैस सिलेंडर मूल्य: तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत जारी कर दी है. आपको आज 14.2 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा, आपको पता है? अगर नहीं मालूम तो यह खबर आपके काम की है. आपको हम बतायेंगे कि आपके शहर में, आपके राज्य के अलग-अलग जिलों में आज यानी 26 जून 2025 को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत कितनी है. सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिल रहा है और सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर कहां के लोगों को मिलेगा.
तेल कंपनियों ने 26 जून 2025 को झारखंड के सभी जिलों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें जारी कर दी हैं. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के अनुसार 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर के दाम जिलों के अनुसार अलग-अलग हैं.
राज्य की राजधानी रांची में आज सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपये है. धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पलामू, जामताड़ा, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, साहिबगंज और सिमडेगा जैसे जिलों में भी 14.2 किलो सिलेंडर का यही रेट है.
जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में LPG सिलेंडर की कीमत सबसे कम 892.50 रुपये दर्ज की गई है. यदि आप इन जिलों में रहते हैं तो आपके लिए घरेलू गैस सबसे सस्ती उपलब्ध है.
कोडरमा, रामगढ़ और हजारीबाग के उपभोक्ताओं को घरेलू गैस के लिए सबसे ज्यादा यानी 912.00 रुपये चुकाने होंगे. ये राज्य के सबसे महंगे LPG रेट वाले जिले बन गए हैं.
चाईबासा में एलपीजी सिलेंडर 902.00 रुपये में और चतरा में 909.50 रुपये में उपलब्ध है. ये दरें राज्य के अन्य जिलों की तुलना में थोड़ी सस्ती मानी जा सकती हैं.
जिला एलपीजी रेट (₹)
जिला | एलपीजी रेट (₹) |
---|---|
रांची | 910.50 |
जमशेदपुर | 892.50 |
धनबाद | 910.50 |
बोकारो | 910.50 |
गिरिडीह | 910.50 |
देवघर | 910.50 |
दुमका | 910.50 |
हजारीबाग | 912.00 |
कोडरमा | 912.00 |
पलामू | 910.50 |
चतरा | 909.50 |
जामताड़ा | 910.50 |
गढ़वा | 910.50 |
गोड्डा | 910.50 |
गुमला | 910.50 |
खूंटी | 910.50 |
चाईबासा | 902.00 |
लातेहार | 910.50 |
लोहरदगा | 910.50 |
पाकुड़ | 910.50 |
रामगढ़ | 912.00 |
साहिबगंज | 910.50 |
सरायकेला-खरसावां | 892.50 |
सिमडेगा | 910.50 |
LPG सिलेंडर के रेट में अंतर ट्रांसपोर्टेशन चार्ज, लॉजिस्टिक कॉस्ट, और स्थानीय टैक्स के आधार पर तय होता है. यही कारण है कि एक ही राज्य में अलग-अलग जिलों में कीमतों में थोड़ी-बहुत भिन्नता देखने को मिलती है.
सरकार की सब्सिडी नीति अब चुनिंदा जरूरतमंद लाभार्थियों तक सीमित है. अधिकतर उपभोक्ताओं को अब नॉन-सब्सिडी रेट पर ही सिलेंडर मिलता है. यदि आप किसी सरकारी योजना जैसे उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आते हैं, तो आपको सब्सिडी का लाभ मिल सकता है.
हर महीने की पहली तारीख को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होती है. हालांकि कुछ विशेष परिस्थिति या तेल बाजार में बदलाव के चलते मासिक या अंतर-मासिक संशोधन भी हो सकता है.