By Jitendra Jangid- दोस्तो जैसा कि हमने आपको अपने लेख के माध्यम से आपको बताया कि देश में मानसून अपने परवान पर हैं और देश के कई इलाकों में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं, ऐसे में बात करें मध्य प्रदेश कि तो इन दिनों मानसून पूरे जोरों पर है। इस बार बारिश ने समय से पहले ही दस्तक दे दी थी, और अब राज्य के अलग-अलग जिलों में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं मौसम का पूरा हाल-
आज कैसा रहेगा मौसम?
आज मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, खासकर राज्य के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में।
जोरदार बारिश के साथ तेज़ हवाएं छतरपुर, सागर, रीवा, शहडोल और दमोह जिलों में देखने को मिल सकती हैं।
तापमान: अधिकतम तापमान 34-36°C और न्यूनतम 25-27°C के बीच रहने का अनुमान है।
आर्द्रता (Humidity) 70-80% तक हो सकती है, जिससे चिपचिपी गर्मी का अनुभव हो सकता है।
किस जिले में कौन सा अलर्ट?
ऑरेंज अलर्ट: सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में भारी बारिश की चेतावनी।
रेड अलर्ट:शिवपुरी और श्योपुर जिलों में गरज-चमक के साथ अत्यधिक भारी बारिश और आंधी की
शहरवार मौसम की स्थिति
भोपाल:सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। दोपहर तक हल्की या तेज बारिश हो सकती है। तापमान 34°C के आसपास रहेगा।
इंदौर:यहां बादलों और सूरज की लुका-छिपी के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 27°C रहेगा।
ग्वालियर-चंबल:यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। तेज़ बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है, विशेष सावधानी बरतने की ज़रूरत है।
पूर्वी मध्य प्रदेश: सागर, दमोह, छतरपुर और रीवा जैसे जिलों में ज़ोरदार बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है।
कब तक जारी रहेगा मानसून?
इस बार मानसून की रफ्तार तेज़ है। फिलहाल बारिश अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है, खासकर पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में। हालांकि महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में रुकावट के बाद अब बारिश मध्य प्रदेश में तेज़ी पकड़ चुकी है, इसलिए आगे चलकर इसमें थोड़ी कमी भी आ सकती है।