सावन 2025 की शुरुआत कब से? जानें शिव पूजा का महत्व और सोमवार व्रत की पूरी लिस्ट
Rahul Mishra (CEO) June 28, 2025 07:25 PM

सावन महीना 2025: हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। मान्यता है कि सावन में शिव जी की पूजा करने से भक्तों को विशेष फल मिलता है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। इस महीने में शिव जी और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है।

कब से शुरू होगा सावन 2025?

द्रिक पंचांग के अनुसार, सावन का महीना 11 जुलाई 2025 से शुरू होगा और इसका समापन 9 अगस्त 2025 को होगा। इस बार सावन का आखिरी दिन रक्षाबंधन पर्व के साथ पड़ेगा।

सावन के सोमवार व्रत की तिथियां

14 जुलाई – पहला सोमवार व्रत

21 जुलाई – दूसरा सोमवार व्रत

28 जुलाई – तीसरा सोमवार व्रत

4 अगस्त – चौथा और अंतिम सोमवार व्रत

23 जुलाई – सावन शिवरात्रि

सावन में क्या करें?

1. रोज सुबह स्नान कर शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करें।

2. “ॐ नम: शिवाय” मंत्र का जाप करें।

3. सोमवार का व्रत रखें और ब्रह्मचर्य का पालन करें।

4. शाकाहारी और सात्विक भोजन करें।

5. जरूरतमंदों को दूध या उससे बनी चीजें दान करें।

क्या न करें?

1. मांस, मदिरा, लहसुन-प्याज और बैंगन का सेवन न करें।

2. बाल, दाढ़ी और नाखून काटने से परहेज करें।

3. गलत विचारों और बुरे कर्मों से बचें।

सावन का महीना भगवान शिव की कृपा पाने का श्रेष्ठ समय होता है। इस दौरान पूजा-पाठ और अच्छे कर्मों से जीवन में सुख और शांति आती है।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.