बड़ी खबर LIVE: उत्तराखंड के उत्तरकाशी के बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटने से तबाही, 8-9 मजदूर लापता
Navjivan Hindi June 30, 2025 01:42 AM
उत्तराखंड के उत्तरकाशी के बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटने से तबाही, 8-9 मजदूर लापता

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर सिलाई बैंड में बादल फटने से भारी तबाही मची है। निर्माणाधीन होटल साइट क्षतिग्रस्त होने के बाद वहां रह रहे 8 और 9 मजदूर लापता हो गए। यमुनोत्री मार्ग भी प्रभावित हुआ है। उत्तरकाशी डीएम प्रशांत आर्य ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इलाके में बचाव और तलाशी अभियान जारी है।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.