हमेशा जवां और एनर्जेटिक रहने के लिए पानी पीने के 4 जरूरी नियम
Rahul Mishra (CEO) June 30, 2025 01:25 PM

पानी पीने का सही तरीका: अगर आप चाहते हैं कि बढ़ती उम्र का असर चेहरे और सेहत पर न दिखे, तो आज से ही पानी पीने का तरीका बदल लें। पानी सिर्फ प्यास बुझाने के लिए नहीं, बल्कि सेहत को दुरुस्त रखने का सबसे आसान और सस्ता उपाय है। डॉ. मदन मोदी ने पानी पीने के चार खास नियम बताए हैं, जिन्हें अपनाकर आप 40 की उम्र में भी 24 जैसे दिख सकते हैं।

1. दिन की शुरुआत पानी से करें

सुबह उठते ही एक से दो गिलास पानी ज़रूर पिएं। इससे शरीर साफ़ होता है, पाचन क्रिया तेज होती है और दिन भर शरीर तरोताज़ा रहता है। गुनगुना पानी पीना और भी फायदेमंद है, खासकर पेट और त्वचा के लिए।

2. धीरे-धीरे पानी पिएं

एक बार में पूरा गिलास गटकने के बजाय, छोटे-छोटे घूंट लेकर आराम से पानी पिएं। इससे लार पेट में अच्छे से मिलती है, जो पाचन में मदद करती है। इससे सिरदर्द, माइग्रेन और गले-कान की दिक्कतें भी कम होती हैं।

3. ठंडा पानी न पिएं

फ्रिज का ठंडा पानी पचने में भारी होता है और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। गर्मियों में भी मिट्टी के घड़े का सामान्य तापमान वाला पानी सबसे अच्छा होता है।

4. खाने से पहले और बाद में पानी न पिएं

खाने से 30 मिनट पहले और 30 मिनट बाद ही पानी पिएं। खाने के तुरंत पहले या बाद में पानी पीने से गैस, अपच और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। हमेशा बैठकर पानी पिएं, खड़े होकर नहीं।

इन नियमों को अपनाकर न सिर्फ चेहरे पर चमक आएगी बल्कि शरीर भी लंबे समय तक जवान और स्वस्थ बना रहेगा।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.