स्कूल की छुट्टी: जम्मू और कश्मीर के सरकारी और निजी स्कूलों में 23 जून 2025 से गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं. जम्मू कश्मीर में 23 जून से 7 जुलाई पूरे 15 दिन तक रहेगी स्कूलों की छुट्टी. अब 8 जुलाई घाटी के सभी स्कूल खुलेंगे. अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा और बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. श्रीनगर सहित कई क्षेत्रों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी को देखते हुए यह कदम आवश्यक समझा गया.
इस अवकाश अवधि में छात्र अपनी पढ़ाई से कुछ समय का ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ समय बिता सकेंगे. शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे छात्रों की मानसिक और शारीरिक सेहत को भी राहत मिलेगी. ये छुट्टियां 15 दिन की होंगी और आवश्यक स्थिति में इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है.
हर वर्ष की तरह, वर्ष 2025 के लिए भी स्कूल अवकाश सूची जारी कर दी गई है. इस सूची में राष्ट्रीय त्योहारों, धार्मिक पर्वों और विशेष आयोजनों को शामिल किया गया है. यह छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए योजना बनाने में मददगार साबित होगा.
क्र.सं. | अवकाश का नाम | तारीख | दिन |
---|---|---|---|
1 | गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी 2025 | रविवार |
2 | महाशिवरात्रि | 26 फरवरी 2025 | बुधवार |
3 | होली (केवल जम्मू प्रांत) | 14 मार्च 2025 | शुक्रवार |
4 | शब-ए-क़द्र* | 27 मार्च 2025 | गुरुवार |
5 | जुमातुल विदा* | 28 मार्च 2025 | शुक्रवार |
6 | प्रथम नवरात्र | 30 मार्च 2025 | रविवार |
7 | ईद-उल-फितर* | 31 मार्च 2025 | सोमवार |
8 | बैंक अवकाश (केवल बैंक) | 1 अप्रैल 2025 | मंगलवार |
9 | बैसाखी | 13 अप्रैल 2025 | रविवार |
10 | डॉ. अंबेडकर जयंती | 14 अप्रैल 2025 | सोमवार |
11 | बुद्ध पूर्णिमा | 7 जून 2025 | शनिवार |
12 | ईद-उल-अजहा* | 7-8 जून 2025 | शनिवार-रविवार |
13 | गुरु हरगोबिंद जी जयंती | 5 जुलाई 2025 | शनिवार |
14 | आशूरा* | 6 जुलाई 2025 | रविवार |
15 | स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त 2025 | शुक्रवार |
16 | जन्माष्टमी | 16 अगस्त 2025 | शनिवार |
17 | ईद-ए-मिलाद-उन-नबी* | 5 सितंबर 2025 | शुक्रवार |
18 | ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के बाद का शुक्रवार* | 12 सितंबर 2025 | शुक्रवार |
19 | महाराजा हरि सिंह जयंती | 23 सितंबर 2025 | मंगलवार |
20 | गांधी जयंती | 2 अक्टूबर 2025 | गुरुवार |
21 | दशहरा | 20 अक्टूबर 2025 | सोमवार |
22 | दीपावली | 26 अक्टूबर 2025 | रविवार |
23 | दिन | 26 नवंबर 2025 | बुधवार |
24 | गुरु नानक देव जयंती | 15 दिसंबर 2025 | सोमवार |
25 | क्रिसमस | 25 दिसंबर 2025 | गुरुवार |
इस वर्ष के शैक्षणिक सत्र में यदि अप्रत्याशित मौसम बदलाव, जैसे तेज गर्मी या भारी बर्फबारी होती है, तो स्कूल बंद होने की घोषणा संबंधित विभाग की ओर से तत्काल की जाएगी. ऐसी स्थिति में अपडेट राज्य शिक्षा विभाग या स्कूल प्रशासन की ओर से जारी की जाएगी.
इस अवकाश सूची को देखकर छात्र अपनी पढ़ाई, छुट्टियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की योजना बेहतर तरीके से बना सकते हैं. अभिभावक भी इससे पारिवारिक यात्रा और बच्चों के साथ समय बिताने की योजना बना सकते हैं. स्कूल प्रशासन को भी इससे शैक्षणिक सत्र की प्लानिंग में मदद मिलेगी.