LIVE: भाजपा का बड़ा हमला, RJD का असली चेहरा नमाजवादी
Webdunia Hindi July 01, 2025 07:42 PM

Latest News Today Live Updates in Hindi : भाजपा नेता गौरव भाटिया ने राजद और तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला करते हुए दावा किया कि राजद का असली चेहरा नमाजवादी है। ये लोग शरिया और हलाला की बात करते हैं। ये लोग सांप्रदायिक दंगे कराना चाहते हैं। पार्टी ने तेजस्वी को मौलाना तेजस्वी कहा। हम संविधान को मानते हैं और वो शरिया को।

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि यह बड़े दुख की बात है, जिस तरह से पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कह रहे थे कि वे भारत की संसद में पारित कानून, वक्फ संशोधन को कूड़ेदान में डाल देंगे। कैसे कोई प्रदेश की सरकार केंद्र के कानून को कूड़ेदान में डाल सकती है? यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है। इतना अराजक रवैया आपका(तेजस्वी यादव) क्यों है? आप सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना क्यों कर रहे हैं?

उन्होंने कहा कि जंगलराज बिल्कुल लालू और तेजस्वी जैसा होता है। जंगलराज का पहला नियम है, संविधान और कानून की धज्जियां उधेड़ दी जाती हैं और वो ही काम विपक्ष में रहकर तेजस्वी यादव कर रहे हैं। अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है लेकिन राजद, तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव के मन में क्या है यह स्पष्ट हो गया है। तेजस्वी यादव एक बात जान लीजिए, बिहार और भारत की जनता यह सुनिश्चित करेगी कि जो बाबा साहब का संविधान और हमारे संसद के पारित कानून को कूड़ेदान में डालने की बात कर रहे हैं, उनकी सांप्रदायिक राजनीति को कूड़ेदान में डाल दिया जाए।

-भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने एन. रामचंदर राव को तेलंगाना राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जो केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी का स्थान लेंगे।

-भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना और सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.