हिसार : पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन करेगी सीएम आवास का घेराव
Udaipur Kiran Hindi July 03, 2025 09:42 PM

हिसार, 3 जुलाई (Udaipur Kiran) । हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन की बैठक बीएंडआर रेस्ट हाऊस में जिला प्रधान बलवान सिंह कालीरावणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें सरकार पर जनविरोेधी व कर्मचारी विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया गया।बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के राज्य मुख्य सलाहकार सज्जन कुमार भारद्वाज ने गुरुवार काे सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की कड़ी निंदा करते हुए बताया कि 15 जुलाई को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से मुख्यमंत्री आवास घेराव में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया।जिला सचिव कमल किशोर ने बताया कि बैठक से पहले यूनियन के जिला व ब्रांच पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के मांग पत्र को लेकर अधीक्षक अभियंता से बातचीत की। बातचीत में अनेक मांगों पर सहमति बनी। उन्होंने बताया कि यूनियन के राज्य प्रधान द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री को यूनियन का 24 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा था, जिसमें एचकेआरएन कर्मचारियों को ठेकेदार के आधीन की कार्य अवधि को जोडक़र वेतन देने, केंद्र के समान वेतन व भत्ते लागू करने, केंद्र के समान सेवानिवृति आयु लागू करना, तकनीकी पदों पद 2400 रुपए ग्रेड पे देना, ड्यूटी के दौरान दुर्घटना होने पर 30 लाख रुपए का मुआवजा देने सहित अनेक मांगों को शामिल किया गया।बैठक को जिला सचिव कमल किशोर, मनजीत सिंह, आत्माराम, सुरेंद्र दुहन, ब्रांच प्रधान मांगेराम, रमेश शर्मा, लीलू राम, तुलसीराम, सुभाष, रमेश सरोहा, संदीप, सुनील भुक्कल, मनोज भांभू, सोनू शर्मा, सुरेश पुनिया, राजकुमार पुनिया, सुंदर सिंह, नंदलाल अरोड़ा, रामप्रसाद व नसीब सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.