- दिल्ली में युमना नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा
Today Monsoon Update, (News), नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड से गुजरात तक इन दिनों मानसूनी बरसात ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा रखी हैं। हिमाचल में 30 जून रात के बाद से बादल फटने व भारी नुकसान का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड में भी भारी बारिश व भूस्खलन के कारण 60 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर रहा है और यातायात बाधित हो रहा है।
गुजरात के नवसारी, सूरत, और छोटा उदेपुर में बाढ़ जैसी स्थिति
गुजरात के नवसारी, सूरत, और छोटा उदेपुर में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में तेज बारिश हो रही है, जिससे निचली बस्तियों में जलभराव हो गया है। दूसरी तरफ उत्तर भारत के पहाड़ों में लागातार हो रही बारिश के चलते देश की राजधानी दिल्ली के बीचोंबीच बहने वाली युमना नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है।
मंडी और चम्बा जिले में फटा बादल
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को फिर दो जगह बादल फटा और इन घटनाओं में पांच पुल बह गए। एक घटना पहले ही कई जगह बादल फटने से बड़े पैमाने पर नुकसान झेल रहे मंडी जिले की चौहार घाटी के कोरतंग इलाके की है। बादल फटने से यहां नाले में बाढ़ आई गई और इससे एक वाहन व तीन पैदल पुल बह गए। घटना में काई जानी नुकसान नहीं हुआ। दूसरी घटना चंबा जिले के चुराह की है। यहां भी बादल फटने से नाले में आई बाढ़ के कारण पुल बह गया। चंबा में ही कंघेला नाले पर बना पुल भी बह गया।
यह भी पढ़ें : Uttarakhand: मूसलाधार बारिश, गौरीकुंड के पास भारी भूस्खलन, केदारनाथ यात्रा रुकी