सुहागरात मना रहे दूल्हे को दुल्हन ने दिया ऐसी जगह झटका की निकल गई चींख, जिंदगी भर नहीं भूलेगा दर्द, कर रहा था बार बार....
Varsha Saini July 11, 2025 05:45 PM

इंटरनेट डेस्क। घर में शादी का माहौल होता हैं और इस माहौल में हर कोई खुश रहता है। सबसे ज्यादा खुशी दूल्हा दुल्हन को होती हैं, लेकिन कई बार आपने सुना होगा की इस बीच इन्ही शादियों में लुटेरी दूल्हने भी अपना रंग दिखा देती हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं राजस्थान की राजधानी जयपुर के रेनवाल इलाके से। यहां के भादवा गांव में शादी के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामले का अब खुलासा हुआ है। यहां पर एक युवक द्वारा दिल्ली-ग्वालियर से लाई गई युवती ने विवाह के तुरंत बाद भागने का प्रयास किया। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो लडक़ी शादी के बाद दुल्हन बनकर ससुराल आई, उसी रात वह वहां से भागने के प्लान में जुट गई। इसी के तहत करीब आधी रात को एक साथ कई गाडिय़ां गांव में आईं। इसको लेकर गांव के लोगों का शक बढ़ गया। नई दुल्हन पर नजर रखने लगे। दुल्हन ससुराल वालों को धोखा देकर भागने का प्रयास करती नजर आई तो ग्रामीण तुरंत सतर्क हो गए और इलाके की घेराबंदी कर दी। 

जानकारी के अनुसार इस दौरान गांव में आई दो गाडिय़ों में सवार दुल्हन के गिरोह के सदस्यों को भी ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आरोपियों को पकडऩे के प्रयास में बदमाशों, ग्रामीणों और पीड़ित परिवार के बीच झड़प हो गई। इसके बाद रेनवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गिरोह के कुछ सदस्यों को पकड़ा। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से इस संबंध में अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।  

pc-aaj tak

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.