कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे: 28 जुलाई को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रणीति शिंदे ने इसे एक तमाशा करार देते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर एक सफल मिशन से ज्यादा एक मीडिया शो था।' इसके साथ ही उन्होंने सरकार से सवाल किया कि इस ऑपरेशन में कितने आतंकवादी पकड़े गए? इसी समय, पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकियों का एनकाउंटर भी किया गया। प्रणीति शिंदे का बयान और ऑपरेशन सिंदूर कल से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। जानिए प्रणीति शिंदे के बारे में।
प्रणीति शिंदे का जन्म 9 दिसंबर 1980 को हुआ। वह पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं। प्रणीति महाराष्ट्र कांग्रेस की प्रमुख नेताओं में से एक हैं, जो समाज सेवा के लिए जानी जाती हैं। वह सोलापुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और तीन बार सोलापुर सिटी सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य भी रह चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2021 में उन्हें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।
प्रणीति ने अपनी शिक्षा मुंबई से पूरी की है और एक एनजीओ का संचालन भी करती हैं, जो जरूरतमंदों की सहायता करती है। वर्तमान में, उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में सोलापुर से जीत हासिल की है।
हाल ही में प्रणीति ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपने बयान के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने इसे सरकार का एक तमाशा बताया। प्रणीति शिंदे अक्सर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। इससे पहले, उनका नाम राहुल गांधी के साथ जुड़ने के कारण भी सुर्खियों में आया था, जब कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हुई थीं। हालांकि, यह सब महज अफवाह साबित हुईं।