झारखंड के शिक्षा मंत्री के सिर में लगी चोट, विमान से दिल्ली ले जाएंगे
Webdunia Hindi August 02, 2025 11:42 PM

Jharkhand's Education Minister suffered head injury: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार सुबह अपने आवास के बाथरूम में गिर गए जिससे उनके सिर में चोट लग गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने यह जानकारी दी। अंसारी ने बताया कि सोरेन को आज सुबह जमशेदपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए विमान से दिल्ली के एक अस्पताल ले जाया जा रहा है। ALSO READ: झारखंड विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान SIR के खिलाफ होगा प्रस्ताव पारित

दिमाग में गंभीर चोट पहुंची और खून का थक्का जमा : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अंसारी ने एक बयान में कहा कि रामदास सोरेनजी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वे बाथरूम में गिर गए थे जिससे उनके दिमाग में गंभीर चोट पहुंची और खून का थक्का जम गया।ALSO READ: झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

उन्होंने बाद में बताया कि सोरेन को जमशेदपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों को पता चला कि उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया है। अंसारी ने कहा कि हम उन्हें दिल्ली ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। मैं लगातार उनके संपर्क में हूं और उनकी हालत पर नजर रख रहा हूं।(भाषा)

Edited by: Ravindra Gupta

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.