LIVE: पीएम मोदी का आज वाराणसी दौरा, देंगे 2200 करोड़ की सौगात
Webdunia Hindi August 03, 2025 12:42 AM

Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। वे बनौली में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे 2200 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पल पल की जानकारी...

पीएम मोदी आज वाराणसी आएंगे। वे यहां करीब 2200 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वे पीएम-किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे।

जम्मू कश्मीर में कुलगाम जिले के अखल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर। SOG, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF इस अभियान को अंजाम दे रही है।

भोपाल से पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए उसे भगवा आतंकवाद और हिन्दू आतंकवाद का जन्मदाता बताया है। मुंबई की एनआईए कोर्ट ने 31 जुलाई को मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। ALSO READ: साध्वी प्रज्ञा बोलीं, भगवा आतंकवाद की जन्मदाता कांग्रेस का मुंह काला

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.