मुंबई में 10 हजार वाहनों पर लगाया 1 करोड़ रुपए का जुर्माना, दही हांडी उत्सव में हुआ यातायात नियमों का उल्लंघन
Webdunia Hindi August 18, 2025 02:42 AM

10 thousand vehicles fined : मुंबई पुलिस ने दही हांडी उत्सव के दौरान महानगर में यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए 10000 से अधिक वाहनों पर एक करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित यह उत्सव शनिवार को मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियों की टोलियों ने मानव पिरामिड बनाकर रस्सियों से हवा में लटकी दही हांडी तोड़ी। त्योहार के दौरान कई लोग समूह बनाकर दोपहिया और अन्य वाहनों से पहुंचे। कुल 1,13,57,250 रुपए जुर्माने के 10,051 ई-चालान काटे गए। यह चालान बिना हेलमेट यात्रा करने, गलत लेन में वाहन चलाने, दोपहिया वाहन पर तीन लोगों को बैठाकर यात्रा करने और तेज गति से वाहन चलाने के लिए काटे गए।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित यह उत्सव शनिवार को मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियों की टोलियों ने मानव पिरामिड बनाकर रस्सियों से हवा में लटकी दही हांडी तोड़ी। त्योहार के दौरान कई लोग समूह बनाकर दोपहिया और अन्य वाहनों से पहुंचे।

ALSO READ: महंगा पड़ा कबूतर को दाना डालना, मुंबई में दर्ज हुई FIR

स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सड़कों पर तैनात रही मुंबई यातायात पुलिस ने उत्सव के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की और जुर्माना लगाया। एक अधिकारी ने बताया कि कुल 1,13,57,250 रुपए जुर्माने के 10,051 ई-चालान काटे गए।

ALSO READ: मुंबई ब्लास्ट केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

यह चालान बिना हेलमेट यात्रा करने, गलत लेन में वाहन चलाने, दोपहिया वाहन पर तीन लोगों को बैठाकर यात्रा करने और तेज गति से वाहन चलाने के लिए काटे गए। अधिकारी ने बताया कि विभिन्न इलाकों में सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर और भी ई-चालान जारी किए जाएंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.