Weather Update: पहाड़ी इलाकों में मानसून की बारिश जारी, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम
Webdunia Hindi August 18, 2025 07:42 PM

Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देश के पहाड़ी इलाकों में मानसून की बारिश (monsoon rains) जारी है जिससे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने (cloudburst) का खतरा बना हुआ है। दिल्ली में बारिश की उम्मीद कम है। उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) में मानसून के कमजोर पड़ने के चलते प्रदेशभर में गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। राजस्थान (Rajasthan) में मानसून एक बार फिर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि राज्य के अधिकांश जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। ALSO READ: उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून में स्कूलों में अवकाश घोषित

पहाड़ी इलाकों में अब भी मानसून की बारिश जारी : देश के पहाड़ी इलाकों में अब भी मानसून की बारिश जारी है लेकिन मैदानी इलाकों में अब बारिश का सिलसिला कम होने लगा है। लेकिन अभी कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां लोगों को बाढ़-बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में बादल फटने की आशंका से लोग भयभीत हैं। बादल फटने की घटनाओं ने लोगों को डरा दिया है।ALSO READ: मुंबई और उपनगरों में रातभर हुई भारी बारिश के कारण जलभराव, उपनगरीय रेल सेवा प्रभावित

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं : आज सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने आज के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। लेकिन देर शाम तक मौसम का मिजाज बदल भी सकता है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में लगातार बारिश हो रहा है। यमुना का जलस्तर भी बढ़ गया है। यमुना के निचले इलाके से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

यूपी में मानसून कमजोर पड़ा : उत्तरप्रदेश में मौसमी परिस्थितियों ने अचानक करवट ले ली है। मानसून के कमजोर पड़ने के चलते प्रदेशभर में गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप के साथ तापमान लगातार बढ़ रहा है और रात के समय भी चिपचिपी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 72 घंटों तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। ALSO READ: Delhi: कालकाजी इलाके में भारी बारिश के बीच गिरा पेड़, मोटरसाइकल सवार पिता पुत्री घायल

बिहार में भारी बारिश की चेतावनी : बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग पटना ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है।

उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट : मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वही अन्य जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकते और बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना है। देहरादून में भी आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्य दर्जे की बारिश भी हो सकती है। मंगलवार को भी कहीं-कहीं भारी बारिश के दौर होने की संभावना है।ALSO READ: Weather Update : जोर पकड़ेगा मानसून, बंगाल से मध्यप्रदेश तक फिर होगी भारी बारिश

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं मूसलधार बारिश भी हो रही है। रविवार को देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय जोरदार बारिश हुई। दोपहर के बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। शनिवार रात से शुरू हुई बारिश ने रविवार की दोपहर तक कहर मचा दिया।

राजस्थान में बदल रहा मौसम का मिजाज : राजस्थान में मानसून एक बार फिर तेज हो गया है। बीच के दिनों में बारिश की कमी के कारण लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा था जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ था। लेकिन अब मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि राज्य के अधिकांश जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। खासकर जयपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर और अजमेर जैसे क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों को मौसम के अनुसार सतर्क रहने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

Edited by: Ravindra Gupta

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.