pc: aajtak
घरेलू विवाद में एक युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। युवक ने अपनी पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साई पत्नी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया और उसका गुप्तांग काट दिया। हिंसक घरेलू विवाद की खबर से पूरे गाँव में हड़कंप मच गया। यह घटना झारखंड के लोहरदगा जिले में हुई।
यह सनसनीखेज घटना लोहरदगा जिले के जुरिया गाँव में हुई। रविवार (17 अगस्त) शाम बिहार उरांव नाम के एक युवक का अपनी पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो गया। कहासुनी के बाद युवक गुस्से में आ गया और उसने अपनी पत्नी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया।
जब युवक ने अपनी पत्नी को थप्पड़ मारा, तो उसकी पत्नी को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने पास रखा धारदार हथियार उठाया और उस पर ताबड़तोड़ वार कर अपने पति का गुप्तांग काट दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए लोहरदगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है। अभी तक इस मामले में थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।