मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल-खेल महोत्सव में मप्र के खिलाड़ियों की उपलब्धि पर दी बधाई
Udaipur Kiran Hindi August 23, 2025 08:42 AM

– पहले दिन कृष्ण जाट, मयंक और मासूमा यादव ने जीते पदक

भोपाल, 22 अगस्त (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कश्मीर की प्रतिष्ठित डल झील में आयोजित देश के पहले ‘खेलो इंडिया जल-खेल महोत्सव’ के पहले दिन प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा तीन मैडल जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्‍स के माध्‍यम से कयाकिंग-केनोइंग की पृथक-पृथक श्रेणियों में रजत पदक जीतने वाले कृष्ण जाट, कांस्य पदक जीतने वाले मयंक और मासूमा यादव को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीन दिवसीय महोत्सव की आगामी प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के खिलाड़ी जल-खेल महोत्सव में पदक जीतने का कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.