भारत के पड़ोसी देशों में हिली धरती, 7.1 तीव्रता का भूकंप, 32 लोगों की मौत, 38 घायल
Samachar Nama Hindi August 23, 2025 06:42 PM

भारत का पड़ोसी देश नेपाल भूकंप के झटकों से दहल उठा। पूर्वी नेपाल में 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, शुक्रवार रात 11:15 बजे पूर्वी नेपाल के संखुवासभा ज़िले में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र माघांग क्षेत्र में था। इस भूकंप की गहराई ज़मीन से 10 किलोमीटर दर्ज की गई है।

कई ज़िलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी नेपाल के कई ज़िलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों के डर से लोग देर रात अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों को लगा कि आगे और भी भूकंप आएंगे। तेज़ भूकंप के झटकों के डर से देर रात तक घरों के बाहर रहने को मजबूर होना पड़ा। हालाँकि, झटका सिर्फ़ एक बार ही आया। इस भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।

लोगों से की गई विशेष अपील

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और भूकंपरोधी उपायों का पालन करने की अपील की है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) और स्थानीय आपदा प्रबंधन दल स्थिति पर नज़र रख रहे हैं।

जब भूकंप में 9 हज़ार लोगों की मौत हुई थी

बता दें कि नेपाल एक उच्च भूकंपीय जोखिम वाले क्षेत्र में स्थित है। इस हिमालयी देश में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। अप्रैल 2015 में 7.8 तीव्रता का एक विनाशकारी भूकंप आया था। 2015 के भूकंप में लगभग 9,000 लोगों की जान चली गई थी। पाँच लाख से ज़्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए थे।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.