Heavy Rain Alert: देशभर में 5 से 10 सितंबर तक गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश, कई राज्यों में अलर्ट जारी
Samira Vishwas September 06, 2025 12:03 PM

नई दिल्ली। मानसून इस हफ्ते पूरे देश में पूरी ताकत से सक्रिय रहने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत से लेकर पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिणी और पूर्वोत्तर भारत तक कई राज्यों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है।

गुजरात
अगले तीन दिन गुजरात में जोरदार बारिश होगी। 6 और 7 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में बहुत भारी वर्षा का अनुमान है।

उत्तराखंड और राजस्थान
8 सितंबर तक उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ इलाकों में भीषण बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 5, 6 और 7 सितंबर को लगातार तेज बारिश हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी
5 और 10 सितंबर को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तेज बारिश के आसार हैं। 9 सितंबर को उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने का अनुमान है।

मध्य भारत
5 और 6 सितंबर को पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी है।

पूर्वी भारत और द्वीप समूह
6 और 7 सितंबर को अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है। 8 से 10 सितंबर के बीच बिहार में भी अच्छी बरसात हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत
5 से 7 सितंबर तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा। 6 से 10 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत
8 और 9 सितंबर को तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान है। अगले पांच दिन तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.