Mumbai: तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते में फिर अटक गई मोनो रेल;
Tarunmitra September 16, 2025 08:42 AM

मुंबई मुंबई में रविवार रात से हो रही बारिश के बीच सोमवार सुबह चेंबूर जा रही मोनोरेल आज फिर वडाला में बीच रास्ते में अटक गई। मोनोरेल अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में रुक गई। इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कारण हाल ही में एक बार ऐसा हुआ था, जिससे यात्री घबरा गए। ये घटना सुबह करीब 7 बजे हुई, लगभग पौने घंटे की क़वायद के बाद यात्रियों को दूसरी मोनोरेल में बैठया गया।

मोनोरेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि यह समस्या सप्लाई में गड़बड़ी के कारण हुई थी। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। फंसे हुए यात्रियों नीचे उतारा नहीं गया, उन्हें चेंबूर से आ रही दूसरी मोनोरेल में बैठा दिया गया। मोनोरेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि यह समस्या आपूर्ति में गड़बड़ी के कारण हुई थी, जिसकी जांच की जा रही है।

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRDA) के PRO ने बताया कि वडाला मोनोरेल में तकनीकी खराबी के कारण 17 यात्रियों को सुबह 7:45 बजे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुई थीं, जिसे अब फिर से बहाल कर लिया गया है। एमएमआरडीए अधिकारियों ने बताया है कि मोनोरेल की दोनों लाइनों पर सेवाएं अब पूरी तरह से सामान्य हो गई हैं।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.