नई दिल्ली, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। आम जनता से लेकर राजनीतिक नेताओं तक, सभी ने अपने-अपने तरीके से उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इस खास मौके पर, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई प्रमुख सितारों ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है।
तेलुगु सिनेमा के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा, ''आप हमेशा ऊर्जा से भरे रहते हैं। आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।''
दक्षिण भारतीय सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी ने भी मोदी जी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।"
सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अपने संदेश में पीएम मोदी के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ''आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और मानसिक शांति की कामना करता हूं।''
राम चरण ने भी अपने पोस्ट में लिखा, "आपको 75वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा में सफलता प्रदान करें।"
इसके अलावा, मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर आपको शक्ति और खुशहाली प्रदान करें।"