ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद अश्विन ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस ने समझा- टीम इंडिया पर साधा निशाना
CricketnMore-Hindi October 24, 2025 07:42 PM

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में एडिलेड ओवल पर हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही टीम इंडिया वनडे सीरीज भी हार गईजिसके बाद पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक ट्वीट किया और उनका ये क्रिप्टिक ट्वीटचर्चा का विषय बन गया।अश्विन, जिन्होंने अगस्त 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, ने मैच के बाद ट्विटर (X) पर एक अनोखी पोस्ट साझा की।

उन्होंने स्पोर्ट्स ब्रांड नाइकी (Nike) के प्रसिद्ध Swoosh लोगो की एक तस्वीर पोस्ट की, लेकिन इसमें खास बात ये थी कि लोगो पारंपरिक काले रंग के बजाय भारतीय तिरंगे के रंगों में रंगा हुआ था। इसके साथ उन्होंने कंपनी के मशहूर स्लोगन Just Do Itrdquo; को बदलकर मज़ाकिया अंदाज़ में Just Leave Itrdquo; लिखा। अश्विन ने अपने ट्वीट में कोई कैप्शन नहीं दिया, जिससे फैंस के बीच कयासों का दौर शुरू हो गया।

कुछ लोगों का मानना था कि उनका येट्वीट भारत की ऑस्ट्रेलिया से हार पर तंज था, जबकि कई फैंस ने इसे विराट कोहली की लगातार दूसरी बार डक पर आउट होने से जोड़ा। हालांकि, अश्विन और कोहली के बीच हमेशा अच्छे रिश्ते रहे हैंऔर जो लोग अश्विन को जानते हैं, वोसमझते हैं कि वोकभी किसी पर अप्रत्यक्ष टिप्पणी नहीं करते और अगर उन्हें कुछ कहना होता, तो वो सीधे कहते हैं।

pic.twitter.com/zz6tl6F1jb

mdash; Ashwin
© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.