बिहार में लहर के बीच राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका, अंता उपचुनाव में मिली हार
Webdunia Hindi November 14, 2025 08:43 PM

Rajasthan Anta Bypoll election Results : बिहार चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही भाजपा को राजस्थान की अंता सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया ने भाजपा के मोरपाल सुमन को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 20 राउंड की गिनती के बाद प्रमोद जैन ने 69,462 वोट हासिल किए। मोरपाल सुमन को 53868 वोट मिले जबकि निर्दलीय नरेश मीणा 53740 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

अंता विधानसभा सीट झालावाड़ लोकसभा में आती है। यहां से पूर्व मुख्यमत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह सांसद हैं। अंता उपचुनाव में भाजपा के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल, वसुंधरा राजे, दुष्यंत सिंह समेत कई दिग्गजों ने मोर्चा संभाला था। हालांकि वे मतदाताओं को रिझाने में विफल रहे।

अंता विधानसभा सीट पर हुए 11 नवंबर को हुए उपचुनाव में रिकॉर्ड 80.32 फीसदी वोट डाले गए थे। यह उपचुनाव कांग्रेस और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था।

edited by : Nrapendra Gupta

edited by : Nrapendra Gupta

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.