अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में शनिवार को ग्राम बम्हनी में फसल काटने के विवाद पर हुई मामूली कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी, कुल्हाड़ी और फरसे चले है, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ में भर्ती कराया गया है। राजेंद्रग्राम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में फसल काटने के दौरान शुरू हुई मामूली कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक टकराव में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी, कुल्हाड़ी और फरसे चलने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पुष्पराजगढ़ में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही राजेंद्रग्राम पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रण में लिया और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी प्रकाशचन्द्र कोल ने बताया कि दोनो पक्षों में फसल काटने को लेकर हुए विवाद पर दोनो पक्षों की रिर्पोट दर्ज कर जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।