बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा.
Bihar Board 12th Exam 2026: बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा में आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए इतिहास का पेपर अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह परीक्षा 2 फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। 12वीं का इतिहास पेपर 9 फरवरी को दूसरी शिफ्ट में होगा, जिसका समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय समिति (BSEB) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। आइए जानते हैं कि इतिहास के पेपर में कुल कितने प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा का कुल अंक क्या होगा।
बिहार बोर्ड ने 12वीं परीक्षा 2026 की तैयारी के लिए विषयवार मॉडल पेपर भी जारी किए हैं। जारी किए गए मॉडल पेपर के अनुसार, इतिहास का पेपर कुल 100 अंकों का होगा। यह पेपर दो सेक्शन ए और बी में विभाजित होगा। सेक्शन ए में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिनमें से छात्रों को 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, और उत्तर OMR शीट पर दिए जाएंगे।
सेक्शन बी में 30 लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे, जो प्रत्येक 2 अंक के होंगे। छात्रों को 15 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इसके अलावा, 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भी होंगे, जिनमें से 4 के उत्तर देने होंगे। प्रत्येक दीर्घ प्रश्न 5 अंक का होगा। परीक्षा हॉल में छात्रों को मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा में 35 अंक प्राप्त करने पर छात्र पास होंगे।
बिहार बोर्ड 12वीं इतिहास पेपर सेक्शन ए में प्रश्नों का प्रारूप Bihar Board 12th History Model Paper 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रियाBihar Board 12th History Model Paper 2026 Download Link स्टूडेंट्स इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर भी 12वीं इतिहास मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।