Weather Update News : देश में कंपकंपी छुड़ा देने वाली कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं दूसरी ओर शीतलहर और कोहरे का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। देश के उत्तरी भाग में जहां शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप है तो वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मुश्किल हालात पैदा हो गए हैं। दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक इस वक्त ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में पारा तेजी से लुढ़कने वाला है। उत्तर प्रदेश इस वक्त ठंड और कोहरे की चपेट में है। आने वाले दिनों में लोगों को कोहरे से थोड़ी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली समेत इन राज्यों में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे की चादर, जानें देशभर का मौसम
दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक इस वक्त ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में पारा तेजी से लुढ़कने वाला है। उत्तर प्रदेश इस वक्त ठंड और कोहरे की चपेट में है। आने वाले दिनों में लोगों को कोहरे से थोड़ी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। कश्मीर घाटी में हिमपात और बारिश के बाद मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक बादल छाये रहने के बावजूद मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की का अनुमान है। 
ALSO READ: Weather Update : ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, पंजाब से दिल्ली तक कोहरे का कहर, इन राज्यों में IMD का अलर्ट
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी। 24 घंटे बाद मध्य भारत, गुजरात और महाराष्ट्र में भी न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है। 2 दिनों के बाद पूर्वी भारत के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। उत्तर प्रदेश और बिहार में घना से बहुत घना कोहरा बने रहने की संभावना है।ALSO READ: Weather Update : कई राज्यों में बढ़ी सर्दी, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान, जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। वहीं बिहार, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी घना कोहरा दर्ज किया गया। पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया। पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति बनी रही।