LIVE: उत्तर भारत में कोहरे का कहर, 600 उड़ानें और 100 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित
Webdunia Hindi December 30, 2025 12:42 PM

Latest News Today Live Updates in Hindi : उत्तर भारत के कई राज्यों में कोल्ड वेव और कोहरे का कहर दिखाई दे रहा है। दृश्यता शून्य तक पहुंचने से सड़क, रेल और हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने आज तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है। पल पल की जानकारी...
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का मंगलवार को सुबह 6 बजे ढाका के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वे 80 वर्ष की थी और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। ALSO READ: पीएम खालिदा जिया का निधन, लंबे समय से बीमार चल रही थीं बांग्लादेश की पूर्व पीएमउत्तर भारत के कई राज्यों में कोल्ड वेव और कोहरे का कहर दिखाई दे रहा है। दृश्यता शून्य तक पहुंचने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सोमवार को करीब 600 उड़ानें और 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट या रद्द करनी पड़ीं। कोहरे की वजह से सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार भी बेहद कम है।भांडुप पश्चिम में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) बस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और अन्य 9 लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

-फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो एस्टेट में इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर हमास ने जल्द हथियार नहीं डाले, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

-बीएमसी चुनाव के तहत भाजपा 137 सीटों पर और शिवसेना 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.